हिन्‍दी साहित्‍य सामान्‍य ज्ञान


हिन्‍दी साहित्‍य सामान्‍य ज्ञान

1.    शेरसिंह का शस्त्र समर्पण’ किसकी रचना है?
2.    ’ताजमहल का टेण्डर’ किसका नाटक है?
3.    अनुमितिवाद की अवधारणा किसकी है?
4.    ’रेखाएं बोल उठीं’ किसकी रचना है?
5.    ’सांप तुम सभ्य तो हुए नहीं’ किसकी काव्य-पंक्ति है?
6.    ’गुलगुली गिल में गलीचा है गुनीजन हैं’ किसकी काव्य-पंक्ति है?
7.    ’सोन मछली’ किसकी कविता है?
8.    ’यमुना के प्रति’ कविता के रचनाकार कौन हैं?
9.    ’पेशोला की प्रतिध्वनि’ कविता के रचयिता कौन हैं?
10.    मिश्र बन्धुओं में कौन-कौन सम्मिलित हैं?
11.    ’गंगौली’ गांव किस उपन्यास के केन्द्र में है?
12.    ’कोर्ट मार्शल’ नाटक के रचनाकार कौन हैं?
13.    ’ऋतम्भरा’ किसकी काव्यकृति है?
14.    ’पीली ऑंधी’ उपन्यास किसकी रचना है?
15.    ’रमणीयार्थ-प्रतिपादकः शब्दः काव्यम्’ किसका कथन है?
16.    शब्दार्थौ सहितौ काव्यम्’ किसका कथन है?
17.    ’एक मन्त्री स्वर्ग लोक में’ किसका उपन्यास है?
18.    ’गोबर गणेष’ उपन्यास के लेखक कौन हैं?
19.    ’एक चूहे की मौत’ उपन्यास के रचनाकार कौन हैं?
20.    उत्पत्तिवाद के सिद्धान्त के प्रवर्तक कौन हैं?
21.    भुक्तिवाद के सिद्धान्त का प्रवर्तन किसने किया?
22.    ’प्रभुजी मोरे अवगुन चित न धरो’ किसकी पंक्ति है?
23.    सम्प्रेषण सिद्धान्त के प्रवर्तक कौन हैं?
24.    निर्वैयक्तिकता का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया?
25.    ’रस-सिद्धान्त’ किसकी रचना है?
26.    ’नए साहित्य का सौन्दर्यशास्त्र’ के रचनाकार कौन हैं?
27.    ’भाव विलास’ किसकी कृति है?
28.    ’ओ! वरुणा की शान्त कछार’ किसकी पंक्ति है?
29.    ’ब्रजबुलि’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?
30.    ’गुरू सुआ जेइ पंथ दिखावा’ किसकी काव्य-पंक्ति है?
31.    प्रपद्यवाद का दूसरा नाम क्या है?
32.    ’रस गन्धर्व’ के रचनाकार का नाम बतायें।
33.    ’यमगाथा’ नाटक किसने लिखा है?
34.    ’यह पथ बंधु था’ किसकी रचना है?
35.    ’ध्वन्यालोक’ ग्रन्थ किसकी रचना है?
36.    ’साहित्य दर्पण’ के रचयिता कौन हैं?

उत्तरमाला
1.    जयशंकर प्रसाद
2.    अजय शुक्ला
3.    आचार्य शंकुक
4.    देवेन्द्र सत्यार्थी
5.    अज्ञेय
6.    पद्माकर
7.    अज्ञेय
8.    सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
9.    जयशंकर प्रसाद
10.   श्‍याम बिहारी मिश्र, शुकदेव बिहारी मिश्र, गणेश बिहारी मिश्र
11.    आधा गांव (राही मासूम रजा द्वारा लिखित उपन्यास)
12.    स्वदेश दीपक
13.    केदारनाथ मिश्र ’प्रभात’
14.    प्रभा खेतान
15.    पं0 जगन्नाथ
16.    आचार्य भामह
17.    शंकर पुणताम्बेकर
18.    रमेश चन्द्र शाह
19.    बदीउज्जमा
20.    भट्टलोलट्ट
21.    भट्टनायक
22.    सूरदास
23.    आई.ए.रिचर्ड्स
24.    इलियट
25.    डॉ0 नगेन्द्र
26.    मुक्तिबोध
27.    देव
28.    जयशंकर प्रसाद
29.    बंगाली कवि ईश्वरचन्द्रगुप्त ने।
30.    मलिक मुहम्मद जायसी
31.    नकेनवाद
32.    मणि मधुकर
33.    दूधनाथ सिंह
34.    नरेश मेहता
35.    आनन्दवर्धन
36.    आचार्य विश्‍वनाथ