प्राचीन भारतीय इतिहास प्रश्‍नोत्‍तरी


1. मोहनजोदडो की पशुपति मुद्रा पर किन पशुओं की आकृति अंकित है ?
2. सिन्‍धु सभ्‍यता के किन स्‍थलों से अग्निवेदिकाओं के प्रमाण मिलते हैं?
3.ऋग्‍वेद में किस देवता को 'ऋतस्‍य गोपा' कहा गया है?
4. समाज के चातुर्वर्ण व्‍यवस्‍था का सर्वप्रथम उल्‍लेख कहां मिलता है ?
5. निष्‍क्रमण के बाद और समावर्तन के पहले कितने संस्‍कार सम्‍पन्‍न होते थे?
6. गृहस्‍थाश्रम से सम्‍बन्धित तीन ऋण कौन से हैं?
7. किस बौर ग्रंथ में संघ-जीवन के नियम प्राप्‍त होते हैं?
8. पाली भाषा के ग्रंथ 'मिलिन्‍दपन्‍हो' के रचयिता कौन हैं?
9. पांचरात्र व्‍यूह के चार देवता कौन हैं?
10. पाशुपत सम्‍प्रदाय के संस्‍थापक कौन थे ?
11. किस सम्‍प्रदाय में पंचमकारों का विधान है ?
12. किस विदेशी लेखक ने लिखा है कि चन्‍द्रगुप्‍त मौर्य ने छ: लाख सैनिकों की सहायता से सम्‍पूर्ण भारत को
       रौंद डाला था ?
13.  चन्‍द्रगुप्‍त मौर्य के शासनकाल में सौराष्‍ट्र का प्रान्‍तीय शासक कौन था?
14. अपने अभिषेक के किस वर्ष में अशोक ने कलिं विजय की?
15. अशोक के किस शिलालेख में पांच यवन राजाओं के नाम तथा उनके यहां अशोक के द्वारा दूत भेजने का
       उल्‍लेख्‍ा है?
16. कौटिल्‍य के अर्थशास्‍त्र में किस अधिकारी को कर वसूल करने का कार्य सौंपा गया था?
17. हिन्‍द महासागर में मानसून की नियमितता की खोज किसने की जिससे भारत-रोम व्‍यापार को प्रेरणा
       मिली?
18.  कुषाण शासकों ने किन धातुओं के सिक्‍के जारी किये थे?
19. किस ग्रन्‍थ में भारत से पाश्‍चात्‍य जगत को निर्यात होने वाली वस्‍तुओं की प्रथम विस्‍तृत सूची मिलती है?
20. गुप्‍तकालीन मुद्राओं पर अंकित 'श्रेष्ठि-कुलिक-निगम- लेख से क्‍या तात्‍पर्य है?
21. प्राचीन भारत में पुनर्विवाह करने वाली विधवा के लिए किस शब्‍द का प्रयोग किया जाता था?
22. ह्वेनसांग तथा इत्सिंग किस सदी में भारत यात्रा पर आये थे?
23. प्राचीन भारत में विद्वान ब्राह्मणों को दान में दिये गये कर-मुक्‍त ग्रामों को क्‍या कहा जाता था?
24. 'दायभाग' ग्रन्‍थ का रचयिता कौन है?
25. 'विष्टि' का क्‍या तात्‍पर्य है ?



उत्‍तरमाला

1. व्‍याघ्र, हाथी, गैण्‍डा और भैंसा
2. कालीबंगा, लोथल और बनावली
3. वरुण
4. ऋग्‍वेद के पुरुष सूक्‍त के दसवें मण्‍डल में
5. छह
6. देव ऋण, ऋषि ऋण, पितृ ऋण
7. विनय पिटक
8. नागसेन
9. वासुदेव कृष्‍ण, संकर्षण (बलराम), प्रद्युम्‍न (कृष्‍ण एवं रुक्मिणी के पुत्र) एवं अनिरुद्ध (प्रद्युम्‍न के पुत्र)
10. लकुलीश अथवा लकुली
11. शाक्‍त सम्‍प्रदाय
12. प्‍लूटार्क
13. पुष्‍यगुप्‍त
14.  आठवें वर्ष में (261 ई0 पूर्व में)
15.  तेरहवें शिलालेख में
16.  समाहर्ता
17. हिप्‍पालस
18. सोने, चॉंदी और तांबे के सिक्‍के
19. 'पेरीप्‍लस ऑफ द इरीथ्रियन सी' (इसका लेखक अज्ञात है)
20. साहूकारों एवं शिल्पियों का निगम
21. पुनर्भू
22. दोनों यात्री सातवीं सदी ई0 में भारत आये थे
23. अग्रहार या ब्रह्मदेय
24. जीमूतवाहन
25. बेगार श्रम