आगामी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए भुगोल पर आधारित प्रश्न

RLY, SSC, के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी 1. संसार का सबसे बड़ा मरुस्थल है →सहारा 2. दक्षिणी गोलार्द्ध में पवन में बाईं ओर विचलन का क्या कारण है? →पृथ्वी का घूर्णन 3. भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार का वन सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में पाया जाता है? →उष्णकटिबन्धीय आर्द्र पर्णपाती वन 4. सिक्किम से गुजरने वाला अक्षांश निम्नलिखित में से किस एक से भी होकर गुजरता है? →राजस्थान 5. हिमाचल प्रदेश से होकर बहने वाली नदियाँ कौन सी हैं? →व्यास, चिनाव, रावी, सतलुज, यमुना 6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, हिमालयी वनों का वृक्ष नहीं है? →आबनूस 7. निम्नलिखित मृदा प्रकारों में से किसमें अन्य की अपेक्षा उच्च मृत्तिका अंश होता है? →वरटीसॉल 8. स्टैक स्थलाकृति का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा होता है? →सागरीय लहरें 9. शीतल शीतोष्ण प्रदेशों में लकड़ी काटना एक महत्त्वपूर्ण व्यवसाय है, क्यों? →आसान परिवहन 10. चलवासी पशुचारण किन क्षेत्रों में व्यवहार में है? →मौसमी शुष्क क्षेत्र 11. कुजबास प्रदेश में लोहा इस्पात उद्योग के व्यापक रूप से संकेन्द्रित होने के क्या कारण हैं? →कोयला की उपलब्धता 12. प्रथमतः सौरमण्डल के बारे में विश्व के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने का श्रेय निम्न में से किस विद्वान को है? →कॉपरनिकस 13. भूगोल को एक अलग अध्ययन शास्त्र के रूप में स्थापित करने का श्रेय निम्न में से किस विद्वान को है?→हिकैटियस 14. भूमध्य सागरीय जलवायु निम्न में से किस फ़सल की कृषि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है? →गेहूँ 15. भारत के दक्षिणी प्रायद्वीपीय पठार पर मिलने वाली वनस्पतियों पर निम्न में से किस कारक का सर्वाधिक प्रभाव पड़ा है? →वर्षा