Current Affairs Quiz 2017


Current Affairs Quiz 27 To 02 January 2017
..
1. म्यूजिकल फिल्म 'ला ला लैंड' को सबसे ज्यादा कितने श्रेणियों में नामांकित किया गया है?
ans. 14
2. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शहीद हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत किस पुरस्कार से सम्मानित किया?
ans. अशोक चक्र
3. सेना की क्षमता बढ़ाने हेतु किस देश के रक्षा मंत्रालय ने पहला संचार उपग्रह लांच किया?
ans. जापान

4. मुख्यमंत्रियों की एक समिति ने कितनी राशि के नकद आहरण पर कर लगाने की सिफारिश केंद्र सरकार से की है?
ans. 50,000 रु. से अधिक
5. केन्द्रीय कैबिनेट ने वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना, 2017 को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी. इस योजना के तहत प्रस्तावित न्यूनतम देय ब्याज दर कितनी रखी गई है?
ans. 8%
6. निम्न में से किस देश की सेना की टुकड़ी ने 68वें गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हिस्सा लिया?
ans. संयुक्त अरब अमीरात
7. राष्ट्रपति ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला-2016 पुरस्कार प्रदान करने की अऩुमति दे दी है. कुल कितने लोगों को ये पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई?
ans. 36
8. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के किस अधिकारी ने 26 जनवरी 2017 को आधिकारिक तौर पर अपने पद से त्याग पत्र दे दिया?
ans. राजीव शुक्ला
9. अमेरिका के नव नियुक्त राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम में भारतीय मूल के निम्न में से किस व्यक्ति को संघीय संचार आयोग (एफसीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया?
ans. अजित वर्धराज पई
10. भारत में सार्वजनिक परिवहन में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने हेतु किस कम्पनी ने एक पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस और एक हाइब्रिड बस पेश की?
ans. टाटा मोटर्स

11. कर्नाटक के डीजी और आईजीपी के रूप में किन्हें नियुक्त किया गया है?
ans. रूप कुमार दत्ता
12. किन्हें नालंदा विश्वविद्यालय का कुलाधिपति नियुक्त किया गया है?
ans. डॉ विजय भाटकर
13. जनरल एंटी एव्याडेंस रूल (गार) किस तारीख से लागू होगा?
a. 1 अप्रैल 2017