100 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर सभी प्रतियोगिताओं परीक्षाओं के लिए

1. गुरुत्वाकर्षण नियमों के आविष्कारक कौन है - न्यूटन
2. ऑक्सीजन की खोज किसने की थी - शीले और प्रीस्टले 
3. `आनुवंशिकी कोड' की खोज किसने की - हरगोविन्द खुराना
4. सापेक्षिकता का सिद्धांत दिया था - आइन्स्टीन ने 
5. एक कृषि खेत के मापन की सर्वोत्तम विधि क्या होगी ? 
उत्तर : जरीब द्वारा
6. कम्पास की सुई सदैव किस उत्तर की ओर इंगित करती है ?
उत्तर : चुम्बकीय उत्तर 
7. सही उत्तर दिशा किससे नापी जा सकती है ?
उत्तर : कम्पास 
8. धरातल पर मापी गई क्षैतिज दूरियाँ, कोणों एवं ऊँचाइयों को मानचित्र पर प्रदर्शित करने की कला को क्या कहते हैं ?
उत्तर : सर्वेक्षण कला 
9. शहर में भवन निर्माण की स्वीकृति जारी की जाती है
उत्तर : सम्बन्धित नगरपालिका द्वारा
10. जमाबन्दी तैयारी की जाती है
उत्तर : दो प्रतियों में
11. भूमि का उपयोग करने के एवज में किसानों से वसूल किया जाने वाला टैक्स कौन-सा है ? 
उत्तर : लगान 
12. भूमि की पैमाइश (नाप) का कार्य कौन-सा विभाग करता है ? 
उत्तर : राजस्व विभाग
13. किस उपग्रह का नाम भारतीय मूल की अन्तरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर रखा गया ? 
उत्तर : मैटसैट 
14. ट्राइसेस (TRYSEM) कार्यक्रम किससे सम्बन्धित है ?
उत्तर : स्वरोजगार हेतु ग्रामीण युवकों से
15. विश्व की सबसे ऊँची सड़क है 
उत्तर : लेह-मनाली मार्ग 
16. लोहे में जंग लगने से बना पदार्थ है 
उत्तर : फैरिक एवं फैरस ऑक्साइड का मिश्रण
17. `अलीगढ़ आन्दोलन’ किसने चलाया था ?
उत्तर : सैयद अहमद खाँ
18. चन्द्रग्रहण होता है, जब 
उत्तर : पृथ्वी, सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच आ जाती है
19. भारत में सर्वप्रथम खुला विश्वविद्यालय कहाँ खोला गया था ?
उत्तर : हैदराबाद
20. मानव शरीर में यूरिया की अधिकतम मात्रा किसमें पाई जाती है ?
उत्तर : मूत्र 
21. वर्ष के किस समय सूर्य विषुवत रेखा के ठीक ऊपर होता है तथा रात-दिन बराबर होते हैं ?
उत्तर : विषुव
22. `विश्व युवा दिवस’ प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है ?
उत्तर : 12 अगस्त
23. `द मैन हू डिवाइडेड इंडिया’ पुस्तक के लेखक थे ?
उत्तर : रफीक जकारिया 
24. जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन विषय है 
उत्तर : समवर्ती सूची
25. `इण्डिया ब्रैण्ड इक्विटी फंड’ की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर : 1996
26. अरब सागर में मिलने वाली सबसे लम्बी नदी कौन-सी है ?
उत्तर : सिन्धु 
27. `विश्व ओजोन दिवस’ कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 16 सितम्बर
28. बेतवा नदी में मिलती है ?
उत्तर : यमुना
29. कब्रिस्तान के अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर दफनाए गए व्यक्ति के सम्मान में निर्मित स्मारक को क्या कहा जाता है ?
उत्तर : सेनोटाफ
30. राजकोषीय नीति से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर : कर-निर्धारित नीति 
31. अंग्रेजों की गवर्नर जनरल काउंसिल में सबसे पहले किस भारतीय को कानून मंत्री नियुक्त किया गया ? 
उत्तर : एस. पी. सिंहा को 1909 में
32. `पेरियार पशु अभयारण्य’ भारत के सर्वोत्तम हाथी-अभयारण्य के रूप में जाना जाता है, यह कहाँ है ? 
उत्तर : केरल के थेक्काडी में
33. 'हालावाद’ के नाम से किस कवि का नाम जुड़ा है ?
उत्तर : हरिवंश राय बच्चन का
34. `मक्का हज’ के लिए कब जाते हैं ?
उत्तर : ईद-उल-जुहा पर 
35. `अंत्योदय’ का विचार किसने दिया था ?
उत्तर : विनोबा भावे ने 
36. पुलिस बलों में महिलाओं की सर्वाधिक संख्या किस राज्य में है ? 
उत्तर : तमिलनाडु
37. राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले पहले सांसद कौन है ?
उत्तर : नवीन जिंदल 
38. भारत में सबसे अधिक शाखाएँ किस विदेशी बैंक की है
उत्तर : ए.एन.जेड ग्रिण्डलेज बैंक
39. बैंक नोट प्रेस कहाँ है ?
उत्तर : देवास 
40. भारत में विद्युत उत्पादन में सर्वाधिक अंश किसका है - 
उत्तर : ताप विद्युत 
41. भारत में झुम खेती के अन्तर्गत भूमि का सबसे बड़ा प्रतिशत किस राज्य में है ?
उत्तर : नागालैंड
42. भारत में सहकारी आंदोलन का प्रादुर्भाव कब हुआ ? 
उत्तर : 1904
43. वर्षा ऋतु में वायुमंडल में सर्वाधिक आर्द्रता विद्यमान रहती है -
उत्तर : प्रात: काल 
44. राज्य की विधान परिषद के कितने सदस्य विधानसभा द्वारा चुने जाते हैं ?
उत्तर : 1/3 सदस्य 
45. किसको `मदर ऑफ इण्डियन रिवॅाल्यूशन’ कहा जाता है ?
उत्तर : मैडम कामा 
46. मानक समय क्या होता है ?
उत्तर : देश के लगभग बीच से गुजरने वाले देशांतर का स्थानीय समय 
47. पोलैंड की राजधानी है
उत्तर : वारसा 
48. पंचमार्क सिक्का कहाँ चलता था ?
उत्तर : मौर्य काल 
49. भारत का प्रथम उपग्रह छोड़ा गया -
उत्तर : 19 अप्रैल, 1975
50. चलती गाड़ी में बैठे आदमी की ऊर्जा होगी -
उत्तर : गतिज एवं स्थितिज दोनों
51. धर्मावलम्बी अपने पूजा स्थल को `संघ’ कहते हैं -
उत्तर : बौद्ध
52. समतल दर्पण में प्रतिबिंब हमेशा बनता है -
उत्तर : काल्पनिक (आभासी) 
53. भागीरथी नदी निकलती है -
उत्तर : गोमुख 
54. बेसबॅाल में खिलाड़ियों की संख्या होती है -
उत्तर : 9
55. गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी ?
उत्तर : विश्वामित्र
56. भारत में नेवी दिवस मनाया जाता है -
उत्तर : 4 दिसंबर
57. सिल्वर क्रांति संबंधित है - 
उत्तर : अंडा से 
58. विक्टोरिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?
उत्तर : जाम्बेजी नदी
59. इलाहाबाद स्तंभ लेख किससे संबंधित है ?
उत्तर : हरिषेण
60. राष्ट्र-गीत वन्दे मातरम् किसका एक अंश है ?
उत्तर : आनंद मठ 
61. लम्बी कूद लगाने वाला, कूदने से पहले क्यों दौड़ता है ? 
उत्तर : क्योंकि उसे संवेग लब्धि होती है
62. किस शास्त्रीय संगीत नृत्य का प्राचीन नाम `सदिर अट्टम’ था ?
उत्तर : भरतनाट्यम का
63. न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज के शेयर बाजार सूचकांक का क्या नाम है ?
उत्तर : डो जोन्स 
64. `कुफरी चमत्कार’ किस फसल की प्रजाति है ?
उत्तर : आलु की
65. `काजीरंगा अभयारण्य’ कहाँ है ?
उत्तर : असम में
66. `वेद्दा’ विश्व के किस देश की मानव जनजाति है ?
उत्तर : श्रीलंका
67. `डेनमार्क’ के राष्ट्रीय चिन्ह का क्या नाम है ?
उत्तर : समुद्र तट 
68. `पंडवाणी’ किस राज्य का लोक गीत है ? 
उत्तर : छत्तीसगढ़
69. अन्तराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए विख्यात सेशल्स की राजधानी है - 
उत्तर : विक्टोरिया
70. गुरु गोविंद सिंह की समाधि कहाँ बनी है ?
उत्तर : नांदेड़ में
71. `निशांत’ क्या है ?
उत्तर : स्वदेश निर्मित मानव रहित विमान 
72. सर्वप्रथम किस फिल्मी सितारे को राज्य सभा का सदस्य होने का गौरव प्राप्त हुआ था ?
उत्तर : पृथ्वीराज कपूर को 
73. `गुलाबी क्रांति’ किस उत्पादन से संबंधित है ?
उत्तर : झींगा मछली उत्पादन
74. `भवाई लोक नृत्य’ का संबंध है - 
उत्तर : राजस्थान से
75. `हिरोशिमा दिवस’ कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 6 अगस्त को 
76. `यरवदा जेल’ किस राज्य में है ?
उत्तर : महाराष्ट्र
77. `कबूतर’ किसका संकेत चिन्ह है ?
उत्तर : शांति का
78. पद्मश्री `बेगम परवीन सुल्ताना’ संगीत के किस घराने से संबंधित हैं ?
उत्तर : पटियाला घराना 
79. बिहार के प्रथम अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र का क्या नाम है ?
उत्तर : सर्चलाइट 
80. शेयर बाजार की स्थापना करनेवाला पहला देश कौन था ? 
उत्तर : नीदरलैंड्स 
81. `चमेरा जल विद्युत परियोजना’ किस नदी के जल के उपयोग से संबंधित है ?
उत्तर : रावी के
82. `रैंड’ किस देश की मुद्रा है ?
उत्तर : द. अफ्रीका 
83. `पुलिस स्मृति दिवस’ कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 21 अक्टूबर को 
84. `भारत का पिट्सबर्ग’ नाम से किस शहर को जाना जाता है ?
उत्तर : जमशेदपुर को 
85. खैबर का दर्रा किस देश में स्थित है ?
उत्तर : पाकिस्तान में
86. ऐतिहासिक ‘आगा खाँ पैलेस’ किस शहर में है ?
उत्तर : पूणे में
87. `किसान दिवस’ कब मनाया जाता है ?
उत्तर : 23 दिसम्बर
88. महाभारत में झारखंड को किस नाम से जाना जाता था ?
उत्तर : पुण्डरीक देश 
89. श्रीमती महाश्वेता देवी किस भाषा की ख्यातिप्राप्त साहित्यकार है ?
उत्तर : बांग्ला भाषा की
90. `एअर फोर्स फ्लाइंग कॅालेज’ कहाँ स्थित है ?
उत्तर : जोधपुर 
91. `हॅाफ ए लाइफ’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
उत्तर : वी. एस. नायपाल 
92. बहुचर्चित पुस्तक `ब्रिक लेन’ किसने लिखी है ?
उत्तर : मोनिका अली
93. `निशीथ’ किस भाषा में लिखी गई पुस्तक है ?
उत्तर : गुजराती में
94. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार /कवि उमाशंकर जोशी, पन्नालाल पटेल और राजेंद्र शाह किस भाषा से संबंधित हैं ?
उत्तर : गुजराती भाषा से
95. बीरबल का वास्तविक नाम क्या था ?
उत्तर : महेश दास 
96. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों ने `महकपरी’ का उपनाम किस स्वतंत्रता सेनानी को दिया था ?
उत्तर : बेगम जीनत महल को 
97. 1946 में आजाद हिंद फौज के दिल्ली स्थित लाल किले के मुकदमे में बचाव पक्ष के वकीलों के समूह का नेतृत्व किसने किया था ?
उत्तर : भूला भाई देसाई ने 
98. किसकी चाल में `मैक’ संख्या का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर : विमानों की चाल में
99. पटना में `सदाकत आश्रम’ की स्थापना किसने की थी ?
उत्तर : मजहरुक हक 
100. रेफ्रिजरेटर में थर्मोस्टेट का क्या कार्य है -
उत्तर : एक-सा ताप बनाए रखना