महत्वपूर्ण मूल विधि एवं भारतीय संविधान प्रश्न सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

. भारत के किस राज्य में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम लागू नहीं है ?
उत्तर : जम्मू कश्मीर
2. किस केन्द्रशासित प्रदेश की जनजाति को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसार आखेट का अधिकार है ?
उत्तर : अण्डमान-निकोबार द्वीपसमूह
3. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा-37 के अधीन वन्य क्षेत्र की घोषणा कौन करता है ?
उत्तर : राज्य सरकार
4.वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की किस धारा के अंतर्गत मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक और अन्य अधिकारियों की नियुक्ति की जाती है
उत्तर : धारा-4
5. पर्यावरण अधिनियम की धारा-25 के अनुसार, नियम बनाने की शक्ति का अधिकार किसे प्राप्त है?
उत्तर : केंद्र सरकार
6. पर्यावरण प्रयोगशालाओं को स्थापित करने का दायित्व किसका है ?
उत्तर : केंद्र सरकार
7. केंद्र सरकार की पर्यावरण के संरक्षण और उसमें सुधार के लिए उपाय करने की शक्तियों का वर्णन पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम की किस धारा में किया गया है ?
उत्तर : धारा-3
8. सरकारी विभागों द्वारा अपराध किए जाने पर दण्ड का प्रावधान पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की किस धारा में किया गया है ?
उत्तर : धारा-17
9. परिवहन वाहन नियन्त्रण-परमिट कितने समय के लिए वैध होता है ?
उत्तर : पाँच वर्ष
10. बाई तरफ से आने वाले वाहनों को सूचित करने के लिए एक पुलिसकर्मी को चाहिए कि वह :
उत्तर : दायाँ हाथ ऊपर करके बाएँ हाथ की उंगलियाँ सिर की तरफ हिलाए
11. एक राज्य से दूसरे राज्य में कितनी अवधि के अन्दर का पंजीकरण ट्रांसफर कराना आवश्यक है ?
उत्तर : 12 माह
12. मोटर वाहन अधिनियम, 1988 कब लागू हुआ?
उत्तर : 1 जुलाई, 1989
13. अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम, 1989 का विस्तार है
उत्तर : जम्मू-कश्मीर को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में
14. किस व्यक्ति ने भारतीय दंड संहिता, 1860 का पारूप तैयार किया था ?
उत्तर : लॅार्ड मैकाले
15. राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है ?
उत्तर : राज्यपाल
16. भारतीय में मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 कब लागू हुआ ?
उत्तर : 8 जनवरी, 1994
17. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
उत्तर : राष्ट्रपति
18. सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 में कुल कितनी धाराएँ एवं अध्याय हैं ?
उत्तर : 31 धाराएँ और 6 अध्याय
19. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की किस धारा में सद्भावना से की गई कार्यवाही का संरक्षण वर्णित है ?
उत्तर : धारा-16
20. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 में वर्णित धाराओं की कुल संख्या क्या है ?
उत्तर : 18
21. `राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
उत्तर : दिल्ली
22. `हैकिंग’ क्या है ?
उत्तर : कम्प्यूटर सिस्टम को काटना
23. किसी मामले में `हत्या’ का अपराध साबित हो गया हो, उसमें न्यूनतम कितनी सजा होगी?
उत्तर : आजीवन कारावास एवं जुर्माना
24. साइबर अपराधों को किस अधिनियम में वर्णित किया गया है ?
उत्तर : सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000
25. सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की किस धारा में अधिहरण से सम्बन्धित प्रावधान वर्णित है ?
उत्तर : धारा-76
26. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का विस्तार है
उत्तर : जम्मू और कश्मीर राज्य के अतिरिक्त सम्पूर्ण भारत में
27. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विशेष न्यायाधीशों की नियुक्ति का अधिकार किसको है ?
उत्तर : केंद्र सरकार और राज्य सरकार के
28. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अन्तर्गत `लोक कर्तव्य’ शब्द किस धारा में परिभाषित है ?
उत्तर : धारा-2 (ब)
29. थल सेना, नौसेना, तथा वायु सेना अथवा अन्य विधि का प्रभावित न होना भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की किस धारा में वर्णित है ?
उत्तर : धारा-25
30. राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980 की धारा-2(क) में समुचित सरकार को किस रूप में परिभाषित किया गया है ?
उत्तर : केन्द्र व राज्य सरकार के रूप में
31. घरेलू हिंसा में महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 की किस धारा के अधीन अपील के बारे में प्रावधान है ?
उत्तर  : धारा-29
32. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 कब से प्रभावशाली हुआ ?
उत्तर : 30 जनवरी, 1990
33. राज्य मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्ति विधिवत गठित समिति की अनुशंसा पर किसके द्वारा की जाती है ?
उत्तर : राज्यपाल
34. भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने का अधिकार किस अधिनियम द्वारा प्रदान किया गया ?
उत्तर : भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
35. प्रान्तों में द्वैध शासन की स्थापना किस अधिनियम द्वारा की गई ?
उत्तर : 1919 का। अधिनियम
36. भारत मे हाई कमिश्नर के पद पर नियुक्त होने वाले प्रथम अधिकारी कौन थे ?
उत्तर : सर विलियम म्योर
37. केंद्रीय कार्यकारिणी में संचालित पहले भारतीय विधि सदस्य कौन थे ?
उत्तर : तेज बहादुर सप्रू
38. किसको संविधान सभा का संवैधानिक सलाहकार नियुक्त किया गया था ?
उत्तर : डॅा. वीएन राव
39. भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता सौंपने की योजना किस नाम से जानी जाती है ?
उत्तर : माउण्टबेटन योजना
40. भारतीय संविधान के किस भाग को `संविधान की आत्मा’ की संज्ञा प्रदान की गई है ?
उत्तर : प्रस्तावना
41. संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब प्रारंभ हुआ ?
उत्तर : 9 दिसम्बर, 1946
42. भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत कौन-सा है ?
उत्तर : भारत शासन अधिनियम, 1935
43. सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक न्याय की व्यवस्था संविधान के किस भाग में की गई है ?
उत्तर : मौलिक अधिकार
44. भारत संविधान में संशोधन की प्रक्रिया पर किस देश का प्रभाव परिलक्षित होता है ?
उत्तर : दक्षिण अफ्रीका
45. `गणतंत्र’ की स्थापना की प्रेरणा किस देश के संविधान से प्राप्त हुई ?
उत्तर : फ्रांस
46. संघात्मक व्यवस्था का कौन-सा लक्षण भारतीय संविधान में नहीं है ?
उत्तर : दोहरी नागरिकता 
47. भारतीय संसद ने किस वर्ष `भारतीय नागरिकता अधिनियम’ बनाया ?
उत्तर : 1955
48. `केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण’ की स्थापना कब हुई ?
उत्तर : 2 अक्टूबर, 1985
49. एक ही समय यदि राष्ट्रपति एवं उप-राष्ट्रपति दोनों का पद रिक्त हो जाए तो राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वाहन कौन करता है ?
उत्तर : भारतीय का मुख्य न्यायाधीश
50. भाषाई राज्यों की अवधारणा का पृष्ठांकन किया था ?
उत्तर : नेहरू रिपोर्ट ने
51. कौन-सी परिषद अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु बनाई गई ?
उत्तर : राष्ट्रीय एकता परिषद
52. नए केन्द्रीय मंत्रालय/विभाग का निर्माण प्रधानमंत्री की सलाह पर कौन करता है ?
उत्तर : राष्ट्रपति
53. केंद्र-राज्य वित्त सम्बन्ध का निर्धारण कौन करता है ?
उत्तर : वित्त आयोग
54. `राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग’ की स्थापना किस वर्ष हुई ?
उत्तर : 1993
55. किस प्रधानमंत्री के शासनकाल में सर्वाधिक बार राष्ट्रपति शासन की घोषणा की गई ?
उत्तर : इन्दिरा गाँधी
56. संसद या विधानमंडल के लिए निर्वाचन के सम्बन्ध में विधि बनाने की शक्ति किसके पास है ?
उत्तर : संसद
57. `आपातकाल’ में संविधान की संघीय प्रकृति कैसी हो जाती है ?
उत्तर : निलम्बित कर दी जाती है 
58. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में `समाजवादी’ शब्द किस संशोधन द्वारा लाया गया था ?
उत्तर : 42वाँ
59. `नेशनल प्लानिंग कमेटी’ का गठन किया 
उत्तर : जवाहर लाल नेहरू
60. भारत में सर्वोच्च न्यायालय का उद्घाटन किस तिथि में हुआ था ?
उत्तर : 28 जनवरी 1950
61. पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम (ईपीए) को अन्य किस नाम से जाना जाता है ?
उत्तर : छाता विंधान या अम्ब्रेला रेग्यूलेशन
62. `मानवाधिकार दिवस’ मनाया जाता है
उत्तर : 10 दिसम्बर
63. आईसीसीपीआर के अनुच्छेद ................. द्वारा बाल अधिकार को सुरक्षित किया गया है ।
उत्तर : 24
64. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-17 का सम्बन्ध है
उत्तर : अस्पृश्यता उन्मूलन से
65. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 के अधीन सभी अपराध ............... हैं
उत्तर : कारावास तथा जुर्माना से दण्डनीय 
66. मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अनुसार कौन राष्ट्रीय आयोग का अध्यक्ष हो सकता है?
उत्तर : केवल भारत के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश
67. राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांतों का कौनसा अनुच्छेद अन्तराष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा के संवर्धन से सम्बन्धित है ?
उत्तर : अनुच्छेद-51
68. राज्य के क्षेत्र और सीमा में परिवर्तन का अन्तिम अधिकार किसे प्राप्त है ?
उत्तर : संसद
69. किस राज्य के प्रधान को प्रारंभ में `सदरे रियासत’ कहा जाता था ?
उत्तर : जम्मू कश्मीर
70. भारत में स्थानीय शासन का जनक किसे कहा जाता है ?
उत्तर : लॅार्ड रिपन
71. किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रप